Sunday, March 14, 2010

आज की ताज़ा खबर

कोई अभिनेत्री गा रही है
किसी की भैंस कल शाम से मुस्कुरा रही है
किसी क्रिकेटर ने एक गीत लिखा है
एक एक्टर सुबह से खेल के मैदान में खड़ा है
मशहूर लोगों की नयी समझदारी बनी है आज की ताज़ा खबर

किसी ने अपने बाप को खूब पीटा है
किसी की माँ ने उसकी रोटी का आखिरी निवाला लूटा है
एक हाथी सुबह से नाले में पड़ा है
एक ऊँट अपने बाप से भी बड़ा है
रिश्तों की ईमानदारी बनी है आज की ताज़ा खबर

किसी ने कुछ करोड़ खाए हैं
किसी ने चुनावी पार्टी पे आरोप लगायें हैं
कोई बच्चा गड्ढे में गिरा है
एक नेता जनता से घिरा है
राजनेताओं की गाड़ी बनी है आज की ताज़ा खबर

8 comments:

  1. awesome satire....in the leagues of the best of the best....he/she is really becoming a kabil kavi!!!!!

    ReplyDelete
  2. Apurva ji- aap ka dhanyawad, ki aapko meri rachna itni pasand aayi. :)

    ReplyDelete
  3. wah wah Kabil Kavi!!! Apni rachnaoo ko likte raha kijiye~~

    ReplyDelete
  4. bahoot umdaa!!
    kisi ko bhi nahi chhodaa...

    ReplyDelete
  5. nyc piece of satire........
    gr8 going....

    ReplyDelete
  6. rochana ji, shine ji, pratibh ji, aur neeraja ji mera utsah badhaane ke liye bahut bahut dhanyawaad.
    Anonymous ji isme weird ki kya baat hai?

    ReplyDelete